Breaking
सेवा संकल्प अभियान: रतनपुर में किसानों ने जलाए 1008 ‘आशीर्वाद के दीप’प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मान

छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया वीर बाल दिवस…निज जाति_धर्म का, जिसे न अभिमान है वह नर नहीं निरा पशु समान है …अधिवक्ता चितरंजय पटेल

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया वीर बाल दिवस…निज जाति_धर्म का, जिसे न अभिमान है वह नर नहीं निरा पशु समान है …अधिवक्ता चितरंजय पटेल

 गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह एवम् फतेह सिंह के साहस, वीरता व सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में आज 26 दिसंबर को शहीद वीर बाल दिवस मनाया गया। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सक्ती में भी जिला स्तरीय “शहीद वीर बाल दिवस” मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मंचासिन अभ्यागतों के द्वारा वीर सपुतों के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, पश्चात उद्बोधन के प्रथम क्रम में श्रीमती रीता पटेल ने बालवीर सपूतों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया तो वहीं कार्यक्रम के संयोजक व जिला महामंत्री घनश्याम साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वीर सपूतों के बलिदान की गाथा को जन_जन तक पहुंचाने हेतु शहादत दिवस के माध्यम से प्रयासरत है।
इन पलों में उपस्थित मंचासिन वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने अंदाज में कहा कि अपने निज धर्म_जाति का, जिसे न अभिमान है, वह नर नहीं निरा पशु समान है । अधिवक्ता चितरंजय ने आगे कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सिक्ख पंथ की स्थापना कर अपनी राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया तो वहीं उनके वीर सपूतों ने धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर मिसाल कायम किया। उनके शहादत दिवस पर हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।रामावतार अग्रवाल ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए लोगों से स्वधर्म की रक्षा के लिए संकल्पित रहने का आग्रह किया तो वहीं जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि जिस तरह अल्पायु के बच्चे प्रताड़ना सह कर अपने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हो गए उन शहीदों के सम्मान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती २०२३के अवसर पर शहीद पुत्र जोरावर और फतेह सिंह की शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किया था । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सह संयोजक दीपक गुप्ता ने किया ।
इन पलों में रामनरेश यादव, गोविंद देवांगन, सिदार जी, आदित्य अग्रवाल, गीता देवांगन, विक्रम प्रताप सिंह के साथ जिले के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *