Breaking
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, रतनपुर पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तारनकली पनीर एवं डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधअटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों पर खरी नहीं उतरी, उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबितडोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल, श्री तोखन साहू का भव्य जनअभिनंदनसरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़धर्मबिलासपुररतनपुर

नवरात्र का पर्व जागरण एवं साधना का पर्व-हिमान्शु महाराज

रतनपुर-हमारे सनातन परंपरानुसार प्रत्येक वर्ष चार नवरात्र होती है।चैत्र शुक्ल बासंती और आश्विन शुक्ल शारदीय दो प्रकट नवरात्र और आषाढ शुक्ल तथा माघ शुक्ल पक्ष मे दो गुप्त अर्थात कुल चार नवरात्र मे आदिशक्ति मा जगदंबा की विधिवत पूजा एवम उपासना की जाती है।नवरात्र का पर्व जागरण व साधना का पर्व है।उक्त विचार सिद्ध शक्तिपीठ मा महामाया मंदिर रतनपुर मे आयोजित देवीभागवत प्रवचन के दौरान कथावाचक श्रद्धेय पण्डित डाक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज ने व्यक्त किए। उन्होने रतनपुर मे विराजित मा महामाया,तुलजा भवानी ,रामटेकरी के रामदरबार, गिरिजाबंध हनुमान, भैरवजी, लखनीदेवी, भगवान जगन्नाथ और कलमीटार मे विराजित मा महामाया को प्रणाम करते हुए आध्यात्मिक नगरी रतनपुर को क्रमशः हीरापुर मणिपुर माणिकपुर और वर्तमान मे रतनपुर अर्थात सतयुग त्रेता द्वापर कलयुग चारो युगो की ऐतिहासिक चतुर्युगी नगरी बतलाया। उन्होने भगवान द्वारा हयग्रीव नामक दैत्य तथा दैवीय शक्ति से मधु कैटभ के वध की चर्चा भी की।भागवत के कथा के प्रारंभ मे यजमान श्री राधेश्याम शर्मा, श्रीमती शकुन्तला शर्मा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा सपत्नीक एवं ट्रस्ट के अन्य देवीभागवत गोपाल जी एव व्यास कथावाचक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी को बाजे गाजे कीर्तन मण्डली के मा महामाया का दर्शन कराते हुए व्यासपीठ पर आसीन कराया। आचार्य अनुभव शर्मा, पंडित नीरज तिवारी व पंडित मुकेश शर्मा ने विधिवत पूजन कराया। उक्त कार्यक्रम मे मैनेजिंग ट्रस्टी अरूण शर्मा ट्रस्टी संतोष शुक्ला, पंडित नान्हे महाराज, श्री ए पी त्रिपाठी पंडित सुरेश
शर्मा ,सौरभ शर्मा रमेश यादव रामसिंह व खूबलाल साहू सहित सैकडो श्रद्धालुओ ने भागवत कथा का रसपान किया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *