Breaking
कलेक्टर ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यों का विभाजन, एसडीएम भी बदले गए, चांपा के बाद अब पवन कोसमा संभालेंगे पामगढ़ एसडीएम की जवाबदारीसेवा संकल्प अभियान: रतनपुर में किसानों ने जलाए 1008 ‘आशीर्वाद के दीप’प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया सरपंच– सचिव को किया गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मकान निर्माण हेतु नक्शा पास करने और एनओसी देने के लिए प्रार्थी से 18 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। आज रिश्वत लेते हुए दोनों को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Raipur रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच व सचिव को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बैंक लोन हेतु पंचायत से एनओसी और नक्शा देने के लिए प्रार्थी से रिश्वत की मांग की थी। जिन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लोकेश कुमार बघेल संतोषी नगर रायपुर का रहने वाला है। उसने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर कार्यालय में शिकायत देते हुए बताया था कि ग्राम डोमा तहसील व जिला बिलासपुर में उसकी जमीन है। जिस पर आवास बनाने के लिए बैंक लोन हेतु पंचायत से एनओसी वी नक्शा की आवश्यकता थी। इसलिए प्रार्थी ने ग्राम पंचायत डोमा के सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू से संपर्क किया तो पंचायत सचिव ने प्रार्थी को आवेदन व अन्य दस्तावेज कार्यालय में जमा करने कहा साथ ही 18 हजार रुपए रिश्वत कीमांग की।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था
इसलिए उसने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में इसकी शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के पश्चात आज 5 अगस्त को ट्रैप आयोजित कर प्रार्थी को आरोपी पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू के पास उसके कार्यालय में भेजा। किंतु आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू ने स्वयं रिश्वत न लेते हुए अपने ही कक्ष में उपस्थित ग्राम डोमा के सरपंच देव सिंह बघेल को रिश्वती रकम 18 हजार रुपए देने को कहा। प्रार्थी ने रुपए सरपंच बघेल को दे दिए।

इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू पंचायत सचिव और सरपंच देव सिंह बघेल ग्राम पंचायत डोमा को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *