Breaking
कलेक्टर ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यों का विभाजन, एसडीएम भी बदले गए, चांपा के बाद अब पवन कोसमा संभालेंगे पामगढ़ एसडीएम की जवाबदारीसेवा संकल्प अभियान: रतनपुर में किसानों ने जलाए 1008 ‘आशीर्वाद के दीप’प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़

गेंड़ी और नारियल फेक प्रतियोगिता में कौशल दिखाया चाँपा पुलिस ने !

चाम्पा :— विभागीय कामकाज के साथ-साथ लोक पर्व मैं भागीदारी करने को लेकर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सक्रियता दिखा रहे हैं। जांजगीर चांपा जिले के चाँपा सबडिवीजन में छत्तीसगढ़ के लोक पर्व हरेली के अवसर पर समय निकालकर परंपरागत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पुलिस स्टाफ़ में उत्साह का वातावरण नजर आया।

अनुविभाग्य आधिकारिक पुलिस यदुमणि सिदार थाना प्रभारी चाँपा डॉक्टर नरेश पटेल और जवानों ने गेंड़ी पर चढ़कर कुशलता प्रदर्शित की। बचपन की यादों को इस पर्व के बहाने जीवंत करने की कोशिश की गई। हरेली पर नारियल फेंकने की प्रतियोगिता में होती है जिसका नजारा भी यहां पर देखने को मिला। चांपा थाना के प्रभारी सहित मातहत और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। प्रतिस्पर्धा इस बात को लेकर थी कि कौन कितनी अच्छी तकनीक के साथ कितनी दूरी तक नारियल को फेंक सकता है। नारियल फेंक प्रतियोगिता का सबसे बड़ा पक्ष यही होता है और यह शारीरिक दक्षता के साथ-साथ कौशल और सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का माध्यम बनता है। हरेली के अवसर पर पुलिस थाना परिसर में हरियाली बिखेरी गई। श्रावण अमावस्या के साथ लोक पर्व की शुरुआत हरेली से होती है इसलिए भी इस दिन का अपने आप में विशेष महत्व है। चाँपा पुलिस की ओर से किए गए इस आयोजन में विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी विशेष भूमिका का निर्वहन किया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *