Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

सावन के तीसरे सोमवार राधा कृष्ण मंदिर में मितानिन दीदियों का हुआ सम्मान वार्ड पार्षद अर्चना संतोष सोनी ने किया अभिनंदन, समाज सेवा में मितानिनों के योगदान को बताया अमूल्य

रतनपुर – सावन के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद अर्चना संतोष सोनी द्वारा राधा कृष्ण मंदिर, बनिया पारा परिसर में मितानिन दीदियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मितानिन बहनों को सुहाग का सामान एवं ताजे फल भेंट कर ससम्मान उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पार्षद अर्चना संतोष सोनी ने कहा—

“मितानिन दीदियां हमारे समाज की सच्ची सेविकाएं हैं। वे बिना किसी स्वार्थ के आमजन को स्वास्थ्य सुविधा व जनजागरूकता उपलब्ध कराती हैं। यह आयोजन उनका मनोबल बढ़ाने और उनके समर्पण को सलाम करने का एक छोटा प्रयास है।”

पार्षद ने यह भी आश्वासन दिया कि मितानिनों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए वार्ड स्तर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

सम्मान समारोह में विशेष  से उपस्थिति रही:
शिवानी सोनी, रत्न सोनी, रेखा सोनी, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद मनोज पाटले, मोनू ठाकुर, स्मृति गोपाल सहित अन्य मितानिन दीदियों ने इस आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में सभी मितानिन बहनों और उपस्थित अतिथियों को जलपान कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। सम्मान पाकर मितानिनों के चेहरे पर गर्व और प्रसन्नता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *