Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

सेजस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा कैंप की स्काउट गाइड छात्राओं ने बनाई राखियाँ, सैनिकों को भेजी जाएंगी प्यार भरी डोर

सरहद के सपूतों को चकरभाठा की बेटियों का स्नेह

सेजस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा कैंप की स्काउट गाइड छात्राओं ने बनाई राखियाँ, सैनिकों को भेजी जाएंगी प्यार भरी डोर

बिलासपुर, चकरभाठा – रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि भावनाओं, कर्तव्यों और देशप्रेम का भी प्रतीक है। इसी भाव को साकार किया सेजस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चकरभाठा कैंप की बेटियों ने, जब उन्होंने अपने हाथों से देश के वीर सैनिकों के लिए राखियाँ तैयार कीं।

स्कूल की स्काउट-गाइड छात्राओं द्वारा बनाई गई ये हस्तनिर्मित राखियाँ आज एक विशेष कार्यक्रम के तहत भारत स्काउट गाइड जिला कार्यालय में सौंप दी गईं। इन राखियों को रक्षाबंधन के पूर्व, सीमा पर तैनात जवानों को भेजा जाएगा, ताकि वे भी देश की इन बहनों के प्यार और आभार को महसूस कर सकें।

इस संपूर्ण पहल का नेतृत्व स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती संध्या तिवारी ने किया, जिन्होंने छात्राओं को राखियाँ बनाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें बताया कि “सैनिक न केवल हमारे रक्षक हैं, बल्कि हमारे गौरव भी हैं। उनके प्रति हमारा स्नेह और सम्मान ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से प्रकट होता है।”

राखी तैयार करते समय छात्राओं ने हर धागे में प्रेम, आभार और शुभकामनाओं को पिरोया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों से आकर्षक राखियाँ बनाई और साथ में संदेश-पत्रों में अपने दिल की बातें लिखीं। कुछ ने भावनात्मक कविताएँ भी संलग्न कीं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *