Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

विष्णुदेव साय, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने जश पुर जिले में 02 नवीन पुलिस चौकियां कोल्हेनझरिया एवं उपरकछार का किया शुभारंभ

आज  विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अपने निवास ग्राम-बगिया से जशपुर जिले के उड़ीसा बार्डर से लगे थाना-तपकरा अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी -उपरकछार व थाना-तुमला अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी-कोल्हेनझरिया का शुभारंभ किया साथ ही दोनों नवीन पुलिस चौकियों के प्रथम रोजनामचा में लेख कर नवीन पुलिस चौकियों के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
उड़ीसा बार्डर से सटे 02 नवीन पुलिस चौकियों के शुभारंभ से उक्त क्षेत्र में अपराध पर आसानी से अंकुश लगाया जा सकता है साथ ही अवैध मादक पदार्थ परिवहन व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सकती है जिससे कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
जशपुर जिले में 02 नवीन पुलिस चौकी के शुभारंभ होने से जशपुर पुलिस एवं उक्त क्षेत्र की आम जनता से कम्यूनिटी पुलिसिंग में बढ़ावा मिलेगा।
थाना-तपकरा अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी-उपरकछार में सहायक उप निरीक्षक रामनाथ राम को चौकी प्रभारी एवं थाना-तुमला अंतर्गत नवीन पुलिस चैकी-कोल्हेनझरिया में सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी बनाया गया है इनके सहायतार्थ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पदस्थ किया गया है।
नवीन पुलिस चौकी शुभारंभ के अवसर पर श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर, सीईओ जिला पंचायत जशपुर  अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जश पुर  उमेष कुमार कश्यप गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *