Breaking
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली

अच्छी खबरछत्तीसगढ़जसपुर

वनमण्डल ने, एक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर वनमण्डल को मिला आधिकारिक प्रमाण-पत्र*

जसपुर- प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल के रोपण एवं प्रसार का कार्य संपादित कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए 19 जून को बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने जशपुर वनमण्डल को आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया। वनमण्डल की ओर से यह प्रमाण-पत्र वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार ने प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर जशपुर वनमण्डल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन में जनभागीदारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अभिनव अभियान को प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताते हुए इसकी सफलता पर वन विभाग, प्रशासन तथा सभी सहभागी नागरिकों को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि “बीज गोला बनाबो, जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो” अभियान इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि जब शासन, प्रशासन और समाज एक साझा उद्देश्य के लिए एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्य भी सहजता से प्राप्त किए जा सकते हैं।
जशपुर वनमण्डल द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी अभियान “बीज गोला बनाबो, जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो” के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सीडबॉल रोपण एवं प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा हरित आवरण में वृद्धि करना है। अभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसमें जनसहभागिता का अभूतपूर्व स्वरूप रहा। स्थानीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, वन अमले तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। हजारों लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सीडबॉल प्रसार कार्यक्रम को जनआंदोलन का रूप दिया। एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल के रोपण एवं प्रसार की इस उपलब्धि ने जशपुर जिले को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक. लाल उमेद सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *