Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरछत्तीसगढ़लोरमी

CG Education News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, डॉ. तिवारी बोले— योग निरोग रहने की महौषधि

लोरमी-  शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबांध के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।


इस अवसर पर मनियारी साहित्य एवं सेवा समिति लोरमी के अध्यक्ष तथा प्रधानपाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने योग, व्यायाम और प्राणायाम को दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि योग निरोग रहने की महौषधि है। उन्होंने सभी से नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पंचायत सचिव हरीश वैष्णव ने भी संबोधित करते हुए सभी लोगों से निरंतर योग करने की अपील की। वहीं शिक्षक विद्यानंद कश्यप, अमित कुमार डडसेना, श्रीमती दीपा मिश्रा, श्रीमती पुनीता कश्यप एवं वैभव धृतलहरे ने भी योग के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। योगाभ्यास के माध्यम से सभी ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *