Breaking
गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

खास - खबरछत्तीसगढ़

रतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

रतनपुर। हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह के 96वें सालाना उर्स पाक का आयोजन इस वर्ष भी पूरे अकीदत, शानो-शौकत और धार्मिक उत्साह के साथ किया जाएगा। उर्स पाक का आयोजन इंतेजामिया कमेटी एवं मुस्लिम जमात रतनपुर के तत्वावधान में होगा, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होंगे।

आयोजन समिति के अनुसार उर्स पाक की शुरुआत 29 मई शुक्रवार शाम 6 बजे शाही संदल चादर के साथ होगी। वहीं 30 मई शनिवार रात्रि 9 बजे भव्य कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर एवं आरिफ कुरैशी अपनी सूफियाना कलाम और कव्वालियों से महफिल को रोशन करेंगे।
इसके बाद 31 मई रविवार को कुल की फातेहा एवं दुआ के साथ उर्स पाक का समापन होगा।
उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर को आकर्षक रोशनी और विशेष सजावट से सजाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जायरीन के लिए लगातार लंगर की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं और जायरीन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दरगाह की बरकत हासिल करने की अपील की है।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी रहेगी। आयोजन समिति ने सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
उर्स कमेटी के अध्यक्ष वादिर खान, कार्यकारी अध्यक्ष हकीम मोहम्मद, उपाध्यक्ष मिर्जी जिलानी बेग, सचिव हुसैन खान सहित पूरी कमेटी आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *