Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़राजनीति

सुनीता सिंह को मिली भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने की कड़ी में सुनीता सिंह को महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय श्री पवन सिंह के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री अंबेश जांगड़े की सहमति से की गई। साथ ही माननीय पूर्व विधायक एवं खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह के आशीर्वाद से सुनीता सिंह को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
सुनीता सिंह की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2019 में पार्षद पद का चुनाव जीतने के साथ शुरू हुई। नगर में लगातार सक्रिय रहकर जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के कारण उन्होंने वर्ष 2025 में पुनः पार्षद पद का चुनाव जीतकर अपनी लोकप्रियता और मजबूत जनाधार का परिचय दिया। वर्तमान में वे नगर पालिका परिषद अकलतरा में पार्षद के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें महिला मोर्चा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *