Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़बिलासपुर

पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

बिलासपुर। पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में संगठन ने अहम फैसला लेते हुए बिलासपुर के कांग्रेस नेता शिबली मेराज खान को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
9 अप्रैल 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लेटरहेड पर पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार के हस्ताक्षर से यह नियुक्ति की गई। शिबली मेराज खान वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के सचिव भी हैं और उन्हें पदोन्नत कर यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
शिबली मेराज खान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI), युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस सहित संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है। संगठन द्वारा अब शहरी क्षेत्रों में भी पंचायती राज संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई गई है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र में संगठन का गठन करने और शहरों में नए नेतृत्व को आगे लाने की जिम्मेदारी भी शिबली मेराज खान को दी गई है।
बताया गया है कि आने वाले समय में पंचायती राज संगठन के नए स्वरूप के तहत कांग्रेस विचारधारा से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नगर संगठन के माध्यम से जोड़ते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *