Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी

जांजगीर-चांपा। कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के अंतर्गत मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषकों एवं विभागीय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में बलौदा चारपारा की उद्यान अधीक्षिका प्रियंका सिंह सेंगर एवं शिव सिंह पैकरा की सक्रिय सहभागिता रही। दोनों अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकों, शहद उत्पादन की प्रक्रिया तथा इसके व्यवसायिक महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मधुमक्खियों के पालन-पोषण, उनके संरक्षण, छत्तों की देखरेख, शहद संग्रहण तथा विपणन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को मधुमक्खी पालन को आय का अतिरिक्त और लाभकारी स्रोत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिले के कई विभागीय कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा आयोजकों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *