Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

रतनपुर

रतनपुर में बनने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई सड़क, ठेकेदार की मनमानी जारी

 

रतनपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धर्म नगरी रतनपुर में सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नगर पालिका के इंजीनियर और जिम्मेदार अधिकारियों से सांठगांठ कर इन दिनों ठेकेदारों की मनमनी चरम पर है।

यहां केरापार से करैहापारा को जोड़ने वाली सीसी रोड के निर्माण का ठेका तीन अलग अलग किश्तों में 30 लाख रूपये का ठेका राजेश शीतलानी को मिला है। सड़क की मोटाई और चौड़ाई में भी ठेकेदार ने गोलमाल कर दिया है।

ऐसे में सड़क निर्माण के बाद यह रोड कब तक लोगों के इस्तेमाल के काम आएगा, इसपर आशंका बढ़ गई है। ठेकेदार ने जब कार्य शुरू किया तभी से उसका विवादों से नाता रहा है। काम शुरू करते ही सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया था। जिससे राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा। और अब सड़क के निर्माण कार्य में ही धांधली की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद और ठेकेदार की मिलीभगत की बात कहते हुए जांच की मांग उठाई है। दूसरी ओर, ठेकेदार का कार्य की निगरानी के लिए भी नगर पालिका उदासीन नजर आ रहा है।

जाहिर सी बात है यदि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई तो आने वाले समय में राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

इधर, रतनपुर नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच डी रात्रे का कहना है कि यदि सड़क निर्माण कार्य में कोई गड़बड़ी होगी तो उसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और साथ ही ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा, इस पर समय रहते निरीक्षण किया जाएगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *