Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़रायगढ़

बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा बने प्राथमिकता: प्रमोद कुर्रे ने मुख्य अभियंता रायगढ़ को सौंपा मांग पत्र

रायगढ़-  छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ, रायगढ़ क्षेत्र के महामंत्री प्रमोद कुर्रे ने मुख्य अभियंता, रायगढ़ क्षेत्र को पत्र लिखकर बिजली कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा साधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

पत्र में प्रमोद कुर्रे ने उल्लेख किया कि फील्ड में कार्यरत लाइनमैन व तकनीकी कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है, जबकि सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, रबर ग्लव्स, सेफ्टी बूट्स व अन्य आवश्यक उपकरण सीमित मात्रा में या पूरी तरह अनुपलब्ध रहते हैं।

उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा केवल मानव जीवन की रक्षा का विषय नहीं, बल्कि सुचारु विद्युत आपूर्ति और विभागीय दक्षता से भी जुड़ा है। ऐसी स्थिति में सभी वितरण केंद्रों और जोनों में सुरक्षा उपकरणों की निरंतर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

प्रमोद कुर्रे ने यह भी चेतावनी दी कि यदि समय पर सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं कराए गए, तो कर्मचारी संघ आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विवश होगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *