Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

किरारी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से सम्पन्न: नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ पारंपरिक स्वागत, वितरित हुए सायकल, गणवेश और पुस्तकें

किरारी, अकलतरा: ग्राम किरारी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिनेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अशोक कश्यप ने की।

विशिष्ट अतिथियों में उपसरपंच धनेश राम गोंड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमित सिंह, श्रीमती त्रिवेणी चौहान, जनपद सदस्य अकलतरा प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इस विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्नमाला सिंह एवं सहायक बीईओ स्वाति सिंह राठौड़ सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का पारंपरिक चंदन तिलक से स्वागत कर उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं सायकल वितरित की गईं, जिससे उपस्थितजनों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस आयोजन में बीडीसी त्रिवेणी चौहान, रामप्रसाद साहू, कुंजबिहारी मरकाम, आंगनबाड़ी सीडीपीओ पाटले मैडम, संस्था प्रमुख शशिकांत दीवान,अनुभव तिवारी प्रफुल्ल तिवारी गोपेन्द्र पटेल, ओपी राठौर, रामलाल कश्यप, सुधा सिंह, सोनम जगत, नवशाद कुमार, तरुण, नरेन्द्र सिंह चंदेल, दीपक भानु,उपासना शर्मा करुणा यादव कंवर सर विकास मसिह पाठक बाबू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन व्याख्याता सुभाष कश्यप ने किया तथा आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्नमाला सिंह द्वारा किया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *