Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय महामाया पारा स्थित रतनपुर सेवाकेन्द्र द्वारा तीन दिवसीय अमरनाथ शिवदर्शन मेला का आयोजन

रतनपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय महामाया पारा स्थित रतनपुर सेवाकेन्द्र द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 25 से 27 फरवरी 2025 तक तीन दिवसीय अमरनाथ शिवदर्शन मेला का आयोजन बूढ़ा महादेव मंदिर के पास मड़ई मेले में किया गया है।

जिसमें विशेष आकर्षण अमरनाथ की गुफा है। जिसमें बर्फ के शिवलिंग से बने बर्फानी बाबा के अनवरत दर्शन कराए जा रहे है।


सेवाकेंद्र संचालिका बीके संतोषी दीदी ने बताया कि मेले के प्रथम दिन अमरनाथ बर्फानी बाबा एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए रतनपुर नगर निगम अध्यक्ष भ्राता लव कुश कश्यप जी, थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान जी, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष किशन तंबोली जी ने मेले का अवलोकन किया। महामाया नगरी रतनपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों के भक्तजनों का ताता लगा रहा। विभिन्न स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर, शाहिद नूतन सोनी स्कूल, श्री वेंकटेश विद्या मंदिर के प्राचार्य, शिक्षिकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भी अमरनाथ बाबा के दर्शन कर अपने अंदर की कोई ना कोई कमी-कमजोरी जैसे रूठना, रूसना, ईर्ष्या, गुस्सा करना आदि बुराइयों का दान किया। दीदी ने बताया कि संस्था के प्रशिक्षित सेवाधारीयों के द्वारा बर्फ के शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। जिसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही एक ही स्थान पर द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्रयंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर, घुश्मेश्वर (घृष्णेश्वर) के हू-ब-हू प्रतिरूप द्वारा प्रदर्शित किये गए है एवं उन मंदिर एवं स्थान की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया है। यह आयोजन अपने आप में बहुत अनूठा है। इसके साथ ही आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान “चेतना” के अंतर्गत व्यसन मुक्ति एवं यातायात की पाठशाला भी लगाई गई है।
अमरनाथ शिवदर्शन मेले में शाम 6:30 बजे शिवजी की महाआरती भी की गई। महामाया नगरी के भक्तजन 26, 27 तारीख को आकर महाआरती का लाभ ले सकते हैं। एक हवन कुंड का भी निर्माण किया गया है जिसमें अपनी बुराइयों के साथ जीवन के तनाव, परेशानियों को शिवजी को अर्पित करने के पश्चात ईश्वरीय वरदान प्राप्त कर रहे है। विशेष रूप से यह उल्लेखित है कि अमरनाथ शिव दर्शन मेला पूर्णत: नि:शुल्क है ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *