Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

अपराधक्राइमछत्तीसगढ़

ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा डेढ़ करोड़ का शराब

दो दिन पहले ही जशपुर पुलिस ने पंजाब से बिहार तस्करी कर ले जा रहे डेढ़ करोड़ रुपए की पकड़ी थी शराब
 विवेचना दौरान हुए खुलासे के आधार पर मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर से एक और आरोपी को ट्रक सहित ले आई जशपुर पुलिस  अब तक इस मामले में, दो आरोपी, दो ट्रक सहित 1,574 पेटी में तीन करोड़ रूपए की 14,027 लीटर शराब को पुलिस कर चुकी है जप्त

 जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन आघात के अंतर्गत एक और बड़ी कार्यवाही की गई। जिला अनूपपुर ( मध्य प्रदेश)से एक अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक क्रमांक UP,14DT,7849 को जप्त कर आरोपी ट्रक चालक बलविंदर उर्फ गोलू उम्र 25वर्ष निवासी पटियाला (पंजाब) को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया है।

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विगत दो दिवस पूर्व जशपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक 12 चक्का का अशोका निलेंड ट्रक क्रमांक PB 11CP2003 जिसमे पंजाब राज्य से अवैध शराब लोड कर झारखंड, बिहार राज्य की ओर लिया जा रहा है, को लोरो घाट के नीचे सरदार ढाबा के पास पकड़ा था, जिसकी तलाशी के दौरान ट्रक में पुट्टी सीमेंट की बोरी से छिपाकर रखी 790कार्टून, कुल 7015लीटर पंजाब राज्य के अवैध अंग्रेजी शराब मिली थी, जिसे पुलिस द्वारा ट्रक सहित जप्त कर आरोपी ट्रक चालक श्रवण सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी चंबा थाना श्रेहाली जिला सरनताल (पंजाब)को गिरफ्तार किया था।
 मामले में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना पर जशपुर पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही थी,पुलिस की पूछताछ तथा आरोपी ट्रक चालक से जप्त मोबाइल के डाटा के आधार पर जशपुर पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक और ट्रक के बारे में पता चलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में थाना दुलदुला से निरीक्षक के.के.साहू व सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र भगत के साथ पुलिस टीम तत्काल अनूपपुर मध्य प्रदेश रवाना की गई थी, जहां साइबर सेल जशपुर की मदद से पुलिस के द्वारा संदेही ट्रक क्रमांक UP,14DT,7849 को जप्त कर लिया गया, पुलिस ने जब संदेही ट्रक की चेकिंग की तो उसमे छुपाकर रखी हुई 784 पेटी में कुल 18180 बोतल में 7012 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रूपए के लगभग है।पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रक चालक चालक बलविंदर उर्फ गोलू उम्र 25वर्ष निवासी पटियाला (पंजाब) को हिरासत में ले लिया गया है।
 आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि तस्करों द्वारा शराब तस्करी हेतु एक ही पैटर्न का प्रयोग किया जा रहा है। उक्त ट्रक चालक को तस्करों की टीम द्वारा पंजाब हरियाणा के बार्डर पर स्थित नया गांव चीका रोड से ट्रक को हैंड ओवर किया गया था जिसे लेकर उसे हजारीबाग झारखंड जाना था, जहां से तस्करों की कोई और टीम ट्रक को लेकर जाती, फिर माल खाली कर ट्रक को वापस लाकर आरोपी ट्रक चालक को देती।
 विगत दो दिनों पूर्व जिस अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को पुलिस ने जप्त किया था, उसके आरोपी ट्रक चालक को भी इसी पैटर्न में लोड शुदा ट्रक को जलांधार (पंजाब) में लाकर आरोपी चालक को हैंड ओवर किया था, जिसे लेकर वह हजारीबाग झारखंडजाता, वहां तस्करों की एक और टीम, आरोपी चालक को उतारकर,लोड शुदा ट्रक को अपने साथ ले जाकर, कही दूसरी जगह ट्रक को खाली करते , फिर खाली ट्रक को वापस लाकर आरोपी चालक को देते , साथ ही माल का पैसा बैग में भरकर देते थे, जिसे लेकर वह वापस जालंधर आता , वहां तस्करों की एक अन्य टीम उससे ट्रक और रुपए लेकर चली जाती । आरोपी चालक को मालूम नहीं होता था कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड हुई।
 इस प्रकार जशपुर पुलिस ने विगत दो दिवस में अंतर राज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए से मामले से जुड़ी 30लाख रु की दो ट्रक सहित, अवैध अंग्रेजी शराब से भरी 1,574 पेटी में, तीन करोड़ रूपए की 14027 लीटर पंजाब राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त किया है साथ ही दोनो आरोपी ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

यहां यह बताना आवश्यक है कि तस्करों द्वारा द्वारा अधिकांश उन ग्रामीण पक्की सड़कों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमे की, टोल प्लाजा कम हो व चेकिंग कम होती हो।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस इस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश करेगी, इस कार्यवाही में लगी पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरुष्कृत किया जावेगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *