Breaking
महामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्तामहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रथम एजुकेशन संस्था की पहल, तीन दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

छत्तीसगढ़बालोद

जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, डर के भागने के दौरान कुएं में गिरने से एक युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

बालोद। CG NEWS,03नवंबर : पुलिस के डर से भागे युवक की कुएं में डूबकर मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। दरअसल पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा था, जहां पुलिस को देखकर युवक भागने लगा और फिर कुएं में जा गिरा। घटना गोवर्धन पूजा के दिन गुरुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टेंगनाबरपारा में घटी। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय एक युवक की कुएं में गिरने से हुई मौतग्रामीणों के मुताबिक घटना उस समय हुई जब शुक्रवार की रात मृतक युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने ताश खेलते हुए देख, जिसके बाद मृतक युवक अंधेरे में घबराकर दौड़ने लगा और कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गयी। दूसरे दिन शनिवार को जब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तब पुलिस की टीम गांव पहुँची।

इधर, घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घेर पंचनामा रिपोर्ट में पुलिस की वजह से हुई मौत का कारण लिखने की मांग करने लगे। करीबन एक घँटे से अधिक तक हंगामा चला, फिर पुलिस की समझाइश और मामले की जांच करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *