Breaking
महामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्तामहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रथम एजुकेशन संस्था की पहल, तीन दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर

पुलिस को मिली सफलता, गाँजा तस्कर गिरफ़्तार कर भेजा गया जेल, पुलिस कार्रवाई से ग्रामीणों में ख़ुशी, आरोपी की संपत्ति ज़ब्त करने की माँग

जांजगीर –  कोतवाली थाना इलाक़े के पुटपुरा गाँव में कई साल से गाँजा बिक्री करने वाले मशहूर गाँजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। आरोपी धनेश राठौर उर्फ़ बब्बन पिता स्व गरहन राठौर उम्र 47 साल साकिन वार्ड क्र 07 बाजार चौक ग्राम पुटपुरा द्वारा प्रिंस जनरल स्टोर की आड़ में ग्रामीणों को गाँजा बिक्री करता था। उसके इस गुनाह में कई सफ़ेदपोश शामिल थे और अपनी सेटिंग के चलते वह खुलेआम गाँजा बिक्री करता था। रविवार को पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापामार कार्रवाई करते हुए उसके दुकान से गाँजा बरामद किया है।

सूत्रों के मुताबिक़ आरोपी धनेश राठौर उर्फ़ बब्बन का परिवार भी उसके इस अवैध धंधे में शामिल था। उसकी ग़ैर मौजूदगी में उसका पुत्र भी गाँजा बिक्री करता था। पुटपुरा गाँव में ज़्यादातर युवा गाँजा के आदि हो चुके हैं। कार्रवाई नहीं होने से नाबालिग बच्चों को भी आरोपी गाँजा तस्कर नशे के दलदल में धकेल रहा था।

पुलिस कार्रवाई से ग्रामीणों में ख़ुशी, संपत्ति ज़ब्त करने की माँग

गाँजा तस्कर बब्बन राठौर की दबंगई और गुंडागर्दी से परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने शासन प्रशासन से इस गाँजा तस्कर की अवैध कमाई से खड़ी की गई संपत्ति को राजसात कर बुलडोज़र कार्रवाई की माँग उठाई है। हालाँकि पुलिस ने गाँजा विक्रेता को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *