Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

छत्तीसगढ़जांजगीर

“मां सरस्वती विद्या, ज्ञान और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं” — प्राचार्य अंजूला सोनी

किरारी -बसंत पंचमी के पावन अवसर पर किरारी हायर सेकेंड्री स्कूल में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य अंजूला सोनी के करकमलों से मां सरस्वती की नवीन प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नई मूर्ति की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। प्राचार्य अंजूला सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मां सरस्वती विद्या, ज्ञान और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनकी कृपा से विद्यार्थियों में विवेक, संस्कार और सकारात्मक सोच का विकास होता है।”
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों और संस्कारों के साथ ही उसका वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता शशिकांत दीवान ने मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की वंदना कराई, जिससे संपूर्ण विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सुभाष कश्यप मिश्रा, रजनी पांडेय, गोपेन्द्र पटेल, रश्मि वारे, अनुरंजिता सिंह, पुष्पा कुर्रे, उपासना शर्मा, कश्यप मैडम, दीपक भानू, गोपाल नागदेव, करूणा यादव, नीलिमा दूबे, कुंभकार सर, पंचराम यादव सर, गोपेश पाटले, भूपेन्द्र सिंह कंवर सहित समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *