Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

कोटाछत्तीसगढ़

गैर इरादतन हत्या कर साक्ष्य मिटाने वाले फरार आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा – गैर इरादतन हत्या कर साक्ष्य मिटाने वाले फरार आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
धारा – 105, 238, 3(5) बी.एन.एस.
कुल जप्त सामग्री –
▪️ 02 बंडल जी.आई. तार
▪️ 02 बंडल बिजली वायर
गिरफ्तार आरोपी –
मालिकराम मरावी पिता नैनसिंह मरावी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम धनरास, थाना कोटा, जिला बिलासपुर
नवापरिहा उर्फ मनहरण सिंह मरावी पिता झैनू सिंह मरावी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम नर्मदा डिंडोल, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
प्रहार अभियान के तहत जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोटा अंतर्गत मर्ग क्रमांक अंतर्गत धारा 194 बी.एन.एस.एस. में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा जंगली जानवर के शिकार हेतु जी.आई. तार में विद्युत करंट प्रवाहित कर रखा गया था, जिसकी चपेट में आने से मृतक अयोध्या सिंह खुसरो, पिता अंधियार सिंह खुसरो, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम छिरहापारा, चौकी जुनापारा, थाना तखतपुर की मृत्यु हो गई।
मर्ग जांच में मृत्यु की पुष्टि होने पर अपराध धारा 105, 238, 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया। पूर्व में प्रकरण के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।
प्रकरण के फरार आरोपियों की पतासाजी के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने घर आए हुए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराए जाने पर प्राप्त निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुसार ग्राम नर्मदा डिंडोल में रेड कार्यवाही कर आरोपी मनहरण सिंह उर्फ नवापरिहा मरावी एवं मालिकराम मरावी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान,
सहायक उप निरीक्षक नहारु राम साहू,
आरक्षक  संजय श्याम की विशेष भूमिका रही।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *