Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

नये साल के पहले रविवार खूंटाघाट बांध पर्यटकों से रहा गुलजार

 

रतनपुर- बिलासपुर जिला के रतनपुर को मंदिरों और विभिन्न पर्यटन स्थलों का जहां ऐतिहासिक साक्ष्यों से लेकर अनेको मंदिरों, सैकड़ों सरोवर और पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे यह नगर की पर्यटन के ग्राफ में सबसे ऊंचा है, इन्हीं में से एक खारंग जलाशय खुटाघाट बांध जो पर्यटन की दृष्टि से रतनपुर का सिरमौर कहा जाता है, यहाँ सारा दिन सैलानियों से गुलजार रहता है।

पर्यटन नगरी रतनपुर में पूरे दिन आनंद और उत्साह का माहौल है, रतनपुर से महज 5 किलोमीटर की दूरी स्थित खारंग खुटाघाट बांध जो पर्यटन की दृष्टि बेहद खूबसूरत है, जिसकी सुंदरता का बखान शब्दों से नही किया जा सकता, जहां प्रकृति की हसीन वादियों में चारों तरफ छोटे-छोटे सर्पाकार वनाच्छादित पर्वत श्रृंखलाओं से घीरे हरीतिमा की चादर ओढ़े औरचिड़ियों की चहचहाहट की मधुर ध्वनि में रतनपुर के खुटाघाट का नजारा देखते ही बन रहा है, इस मनोहारी छटा में स्थानीय तथा बाहर से आए हुए पर्यटक समूह में बैठकर पिकनिक मनाते हुए तथा किटी पार्टी का लुत्फ उठाते हुए दिखाई पड़े। इसके अलावा इस साल का पहला रविवार को इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ एक मेले में तब्दील हो गई, और नहर के दोनों किनारों पर विभिन्न प्रकार की सुंदर सुंदर दुकानें लगी हुई थी जिनमें अस्थाई होटल, भेलपुरी, गुपचुप चाट तथा बच्चो खिलौने आदि की दुकानें लगी हुई थी, जहां पर पर्यटक सांझ ढलते तक मौज मस्ती और सैर सपाटा का मजा लेते हुए दिखाई पड़े।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *