Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़

जनता यूनियन की मड़वा (जांजगीर) जनरेशन इकाई का गठन : राहुल धुरंधर बने अध्यक्ष

जनता यूनियन मड़वा जनरेशन शाखा का पुनर्गठन आज संगठन के वरिष्ठजनों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के वरिष्ठ अभिभावक श्री प्रदीप पाठक जी (कोरबा) के करकमलों से मां भारती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना और वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। इसके उपरांत जनता यूनियन की परंपरा एवं शिष्टाचार के अनुरूप आमंत्रित एवं विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।

पारंपरिक शुभारंभ एवं अतिथियों को मंचासीन करने बाद अतिथियों से क्रमशः उद्बोधन लिए गए। संगठनात्मक उद्बोधन की कड़ी में संगठन के वरिष्ठ संरक्षक सर्वश्री एस ए सईद एवं प्रदीप पाठक सहित प्रांतीय सचिव श्री प्रदीप शर्मा (बिलासपुर), प्रांतीय कार्यकाल सचिव श्री कान्हा कौशिक (रायपुर), प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री यतीश वर्मा (दुर्ग), प्रांतीय संगठन सचिव अवधेश साहू (रायपुर), प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सम्मेलाल श्रीवास (कोरबा) एवं पी वी चंद्रशेखर (बिलासपुर), वरिष्ठ अभिभावक सी के राठौर (चाम्पा) एवं भीषम सूर्यवंशी (चाम्पा), पीताम्बर चौहान (बिलासपुर) आदि ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरक उद्बोधन से उपस्थित कर्मचारी साथियों में ऊर्जा का संचार किया तथा जनता यूनियन से जुड़कर काम करने की अपील की।

चुनाव सम्पन्न कराने हेतु प्रांतीय सन्गठन मंत्री अवधेश साहू जी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। जिनकी निगरानी में विधिवत चुनाव सम्पन्न हुआ। मड़वा जनरेशन इकाई की पुनर्गठित कार्यकारणी में सर्वसम्मति से श्री राहुल धुरंधर अध्यक्ष, हितेश सूर्यवंशी सचिव, बलराम साहू कोषाध्यक्ष, छोटू लाल निर्मलकर संगठन सचिव तथा जयकृपाल यादव प्रचार सचिव नियुक्त किये गए हैं। यही टीम कार्यकारिणी के विस्तार हेतु प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही अनुमोदन प्राप्त करेगी। कार्यकारिणी के मार्गदर्शन और सुझाव हेतु श्री एस ए सईद जी, श्री अनुराग श्रीवास्तव जी एवं श्री एस के गुप्ता जी को वरिष्ठ संरक्षक नियुक्त किया गया है।

चुनाव कार्यक्रम की व्यवस्था और सभा का सफल संचालन रवि साइमन, प्रांतीय सचिव ने किया। अंत में चुने गए पदाधिकारियों को पुष्पहार अर्पित कर अभिनंदन किया गया। आयोजन समिति और नवनियुक्त कमेटी ने उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का विनम्र आभार व्यक्त किया

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *