Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

अपूर्वा मरकाम बनीं सिविल जज, रतनपुर की बेटी ने रचा इतिहास

रतनपुर-  नगर के शिक्षक परिवार की होनहार बेटी कु. अपूर्वा मरकाम ने सिविल जज बनकर रतनपुर का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) की चयन सूची में उनका नाम शामिल होते ही नगर में खुशी की लहर दौड़ गई।
हाल ही में जारी परिणाम में कु. अपूर्वा मरकाम का चयन सिविल जज के रूप में हुआ है। परिणाम घोषित होने के बाद नगर के गणमान्य नागरिक उनके निवास पहुंचकर माता श्रीमती प्रतिभा मरकाम को बधाई दी और अपूर्वा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी बेटी ने सिविल जज बनकर यह गौरव हासिल किया है।
कु. अपूर्वा मरकाम स्वर्गीय फूल सिंह मरकाम (शिक्षक) की सुपुत्री हैं। उनकी माता श्रीमती प्रतिभा मरकाम शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतनपुर में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं।
कु. अपूर्वा के सम्मान में 1 मार्च को महामाया चौक में सेवा-भावी संस्थाओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा ढोल-ताशों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात महामाया मंदिर स्थित सूट भवन में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *