Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

अपराधछत्तीसगढ़

कोटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध जुआ खेलते 09 आरोपी गिरफ्तार, ₹69,300 नगद, 03 कार एवं 10 मोबाइल फोन जब्त

कोटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध जुआ खेलते 09 आरोपी गिरफ्तार, ₹69,300 नगद, 03 कार एवं 10 मोबाइल फोन जब्त

बिलासपुर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लमेर स्थित संतोष कश्यप के फार्म हाउस में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

मौके पर आरोपी रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें पकड़कर पुलिस ने मौके से ₹69,300 नगद, 03 कार एवं 10 मोबाइल फोन जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

1. गिरीश कश्यप पिता ध्रुव कश्यप (50 वर्ष), साकिन इमलीपारा बिलासपुर

2. उधो कश्यप पिता जगन्नाथ कश्यप (57 वर्ष), साकिन तेलीपारा बिलासपुर

3. मनोज कश्यप पिता रामशंकर (36 वर्ष), साकिन कुदूदण्ड बिलासपुर

4. मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव प्रसाद (70 वर्ष), साकिन तेलीपारा बिलासपुर

5. कमलेश कश्यप पिता जीयालाल (49 वर्ष), साकिन मंगला बिलासपुर

6. चन्द्रकांत शर्मा पिता बद्रीप्रसाद शर्मा (56 वर्ष), साकिन कश्यप कॉलोनी बिलासपुर

7. संतोष कश्यप पिता विषभर कश्यप (47 वर्ष), साकिन तेलीपारा बिलासपुर

8. राम पटेल पिता पिताम्बर पटेल (43 वर्ष), साकिन मौहारखार (निरतु), थाना कोनी

9. विजय सिंह ठाकुर पिता जीवन सिंह ठाकुर (43 वर्ष), साकिन रपटा चौक, चांटीडीह बिलासपुर

सभी आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत दंडनीय पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई है।

थानां प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
थाना कोटा पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *