Breaking
गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर के माटीपुत्र शिव मोहन बघेल की हुंकार – “बचाओ रतनपुर की पहचान, वरना इतिहास बन जाएगा इतिहास!”

रतनपुर – रतनपुर की माटी से उठे और इसी माटी से प्रेम करने वाले शिव मोहन बघेल ने नगर विकास और प्राचीन धरोहरों की बदहाली पर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी के पूर्व जिला मंत्री बघेल ने आज स्थानीय पत्रकारों के बीच प्रेस वार्ता में खुलकर शासन और पुरातत्व विभाग की अनदेखी पर सवाल उठाए।

बघेल ने कहा, “रतनपुर की ऐतिहासिक धरोहरें गज किला हो या बिकमा तालाब, ये सब हमारी पहचान हैं। लेकिन अफसोस! इन्हें देखने वाला कोई नहीं। अब अगर हम सब नहीं जागे, तो ये धरोहरें सिर्फ किताबों और किस्सों में रह जाएंगी।”

👉 गजब की बातें, गजब के मुद्दे
प्रेस वार्ता में बघेल ने सीधे-सीधे नगर की समस्याओं की चीर-फाड़ की। उन्होंने कहा—
⚡ बरसात में स्ट्रीट लाइटें नींद में रहती हैं।
⚡ पानी की समस्या से जनता परेशान है।
⚡ तालाब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं।

बघेल ने साफ कहा कि अब नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को मिलकर इन मुद्दों को शासन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहाँ कि रतनपुर अगर अब नहीं जागा तो अपनी पहचान खो बैठेगा।

अमृत मिशन पर जताई खुशी
अंत में बघेल ने रतनपुर को अमृत मिशन योजना की स्वीकृति मिलने पर अपनी खुशी जताई और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नगर की जनता की ओर से आभार प्रकट किया।

🚩 तो क्या रतनपुर की माटी की खुशबू फिर से बिखरेगी? क्या धरोहरें फिर से संवरेंगी? वक्त अब रतनपुर की जनता और प्रशासन के जागने का है!

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *