रतनपुर- मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष डॉ. लखन लाल धीवर का आज रतनपुर में आत्मीय स्वागत किया गया। रतनपुर आगमन पर डॉ. धीवर ने सबसे पहले महामाया देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की जनता की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए देवी से आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर मछुआरा समाज रतनपुर के संरक्षक शिव मोहन बघेल ने स्वागत भाषण देकर डॉ. धीवर का अभिनंदन किया। इसके बाद मछुआ समाज के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें डॉ. धीवर ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ समाज के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में दुर्गा कश्यप (मंडल अध्यक्ष), ज्वाला कौशिक (महामंत्री), ज्ञानेंद्र कश्यप, राज केवट, प्रमोद धीवर, मनराखन धीवर, शिव शंकर धीवर, संतोष कहारा सहित समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. धीवर ने समाज के हित में शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई।



