Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़जांजगीर

जन-जन की आशा,जीवन की परिभाषा है हिन्दी साहित्यकार अनुभव व दीपक का हुआ सम्मान

आकांक्षा में विद्यार्थियों ने दी अभिव्यक्ति,हुए पुरस्कृत

हिंदी दिवस व इंजीनियर्स डे पर हुआ आयोजन
जांजगीर चाम्पा:मातृभाषा – राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति गर्व व सम्मान का भाव जरूरी है। आज हिंदी देश व दुनिया के दिलों में राज करती है। आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाव विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति में व्यक्त किया।मुख्य अभ्यागत साहित्यकार अनुभव तिवारी ने बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा और प्रस्तुति को सराहा । इंजीनियरिंग व मेडिकल के राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे इन छात्रों को इंजीनियर्स डे के महत्व को भी बताया गया । इस दौरान प्रभारी प्राचार्य विक्रांत साहू,हिंदी व्याख्याता दीपक कुमार यादव, विषय विशेषज्ञ खगेश श्रीवास,सुरेश साहू,आकाश जायसवाल,प्रभात पटेल व गायत्री पटेल भी मंचस्थ रहे ।
बॉक्स
*बच्चों में दिखी साहित्यिक प्रतिभा*
इंजीनियरिंग मेडिकल की तैयारी कर रहे बच्चों ने एक ओर जहां कविता गीत का सस्वर पाठ किया तो दूसरी ओर डॉ विश्वेसरैया के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को भी बताया। छात्र रोशन साहू,आदित्य तेंदुलकर, स्वप्निल देवांगन,कन्हैया गौतम,देवल यादव,तुषार सिंह राज,हर्षिता साहू,वंशिका राठौर,चित्ररेखा देवांगन,स्तुति श्रीवास को उनकी प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
बॉक्स
*साहित्यकार अनुभव का सम्मान*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुभव तिवारी ने हिंदी व महतारी भाखा छत्तीसगढ़ी को लेकर अनेक रोचक बाते बताई
जन-जन की आशा है हिंदी,जीवन की परिभाषा है हिन्दी कविता पढ़ कर विद्यार्थियों का दिल जीत लिया। उनकी साहित्य सेवा के लिए अभिनंदन पत्र भेंटकर उनका सम्मान किया गया ।
बॉक्स
*हिन्दी विषय विशेषज्ञ दीपक यादव का किया अभिनंदन*
इस अवसर पर आकांक्षा आवासीय विद्यालय के हिन्दी विषय विशेषज्ञ दीपक कुमार यादव को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। गत कई वर्षों से यहाँ उनके द्वारा दी जा रही सेवा व बोर्ड में बेहतर परिणाम के लिए आभार जताया गया ।
*ओजोन परत संरक्षण का लिया संकल्प*
16 सितंबर ओज़ोन परत संरक्षण दिवस के परिपेक्ष्य में सभी ने सीएफ़सी के उपयोग को घटाने के लिए जागरूक रहने का संकल्प लिया । बायो फ़ेक्ल्टी सुरेश साहू ने शपथ दिलाई।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *