Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़

कोरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुधार के लिए एआईजी ट्रैफिक श्री संजय शर्मा, पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण

एआईजी ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय  संजय शर्मा ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार कोरिया जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर जमद्वारी घाट शिव मंदिर के पास नदी पर बने पुल और खरवत चौक का निरीक्षण करते हुए दुर्घटना संभावित स्थलों पर अभियांत्रिकी सुधार की आवश्यकता बताई। पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों को रोकने के लिए सड़क किनारे मजबूत कांक्रीट की दीवार बनाने और सड़क के पास झुके पेड़ों की कटाई की बात कही। इसके साथ ही शिव मंदिर के पास पुल पर एक और लेयर डामर की परत लगाने की आवश्यकता जताई।

खरवत चौक में पिछले तीन वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के आधार पर इसे ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया। यहां अवैध अतिक्रमण हटाने, बड़ा साइन बोर्ड, कैट आई, और हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ब्लैक स्पॉट के आसपास के गांवों, जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, हॉट बाजारों, और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इस दौरान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाने हेतु प्रवर्तन कार्यवाही में वृद्धि की बात भी कही गई।

निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर ने ट्रामा सेंटर और इंटरसेप्टर वाहन की कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस पर एआईजी ट्रैफिक ने बताया कि अगले महीने इंटरसेप्टर वाहन खरीदा जाएगा और ट्रामा सेंटर के लिए प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। एआईजी ट्रैफिक संजय शर्मा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और कोरिया जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर सुधारात्मक उपाय किए गए। इस निरीक्षण के दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *