Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रधानमंत्री जी की यात्रा को यादगार बनाने लोगों में भारी उत्साह: उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

प्रधानमंत्री की यात्रा को यादगार बनाने लोगों में भारी उत्साह: उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

*सभास्थल में बैठक लेकर की तैयारियों की समीक्षा*

*25 मार्च तक सभी काम पूर्ण करने दिए निर्देश*

*सड़कों की मरम्मत एवं स्वच्छता अभियान चलाएं: श्री अरूण साव*

*मुख्य मंच, हेलीपेड, पार्किंग आदि तैयारियों को नजदीक से देखा*

बिलासपुर,- उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने मोहभठ्ठा में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री के 30 मार्च के प्रवास को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अब तक हुए कार्यों की जानकारी लेकर 25 मार्च तक तमाम कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का छत्तीसगढ़ और विशेषकर बिलासपुर आगमन हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उनके कार्यक्रम को लेकर लोगों मेें बड़ा उत्साह है। इसे ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए लोग ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व 25 मार्च से 29 मार्च तक पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। नव निर्वाचित पार्षद, पंच सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की खास सहभागिता से यह अभियान चलाया जाना चाहिए। श्री साव ने सभास्थल एवं इसके आस-पास बन रहे पार्किंग स्थल में की जा रही तैयारी का मुआयना किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ सहित आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि बिलासपुर को प्रधानमंत्री जी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी का सौभाग्य मिला है। हमे अपनी योजनाओं को अच्छे स्वरूप में पूरे राज्य के लोगों को दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। पूरे राज्य के लोग इस समारोह में आएंगे। उन्हें इस कार्यक्रम के जरिए अच्छा संदेश देना है। वे हमारे लिए मेहमान की तरह होेंगे। उन्हें पर्याप्त सम्मान देना है। उन्हें परायापन महसूस नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बिल्हा के आस-पास सहित पूरे जिले की सड़कों की मरम्मत अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए। गरमी का मौसम शुरू हो गया है, लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पेयजल मिले। बंद पड़े नलकूप तुरंत सुधारा जाये। जल जीवन मिशन के काम की चिंता भी अधिकारी गंभीरता से करें। जल संसाधन विभाग के अधिकारी निस्तारी के लिए जलाशयों से पानी छोड़ने की तैयारी कर लें। जहां-जहां से मांग आ रही हैं, उसके गेट खोलकर पानी छोड़े। उन्होंने गांवो और शहरों में 25 मार्च से स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। नये जनप्रतिनिधियों को इस अभियान का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने विशेषकर अमृत सरोवर और सार्वजनकि स्थलों की साफ-सफाई पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में संपन्न चुनाव में नये जनप्रतिनिधि चयनित होकर आए हैं। उनके साथ विभिन्न योजनओं के समन्वय से एक उत्सव का माहौल बनाया जाना चाहिए।
प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने वर्तमान में चल रही तैयारियों पर संतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पर्याप्त गरमी पड़ सकती है। इसलिए ठण्डे जल की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। सबसे बड़ी बात इसका वितरण सुविधाजनक होने चाहिए। उन्होंने सभी तरह के विपरित हालातों से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। बताया गया कि आयोजन को लेकर रेलवे का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। बैठक में सभी अधिकारियों ने उन्हें सौंपे गये कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। आईजी संजीव शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया। उन्होंने कि एसपीजी एवं प्रधानमंत्री की प्रोटोकॉल के अनुरूप चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि सभास्थल पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। लगभग 2 लाख लोगों के समागम की संभावना है। सभास्थल पर 120 सेक्टर बनाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। प्रत्येक सेक्टर में डेढ़ से दो हजार लोग सुविधाजनक तरीके से बैठ पाएंगे। सेक्टरों में लोगों के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए 10 अधिकारी कर्मचारी तैनात होंगे। कानून व्यवस्था के लिए 13 राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी भी मोर्चा संभालेंगे। प्रत्येक सेक्टर में साफ-सफाई के साथ मेडिकल कीट के साथ मितानीन एवं ठण्डा पेयजल वितरित किया जायेगा। सभा स्थल के इर्द-गिर्द 8 पार्किंग स्थल बनाये गये हैं। पार्किंक स्थल पर अधिकांश तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रत्येक पार्किंग स्थल पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन में आ रहे लोगों को अधिकतम डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा पैदल नहीं चलना होगा। पार्किग स्थल पर एम्बुलैंस, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं टैंकर्स, एनाउंस सिस्टम, भोजन पण्डाल की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *