Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़

अमृत सरोवर तटों पर स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण

 

पौधरोपण के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

जांजगीर-चांपा – कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आजादी के पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरूवार को महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से निर्मित अमृत सरोवरों के तट पर उल्लासपूर्वक तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही पौधरोपण, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, सामूहिक परिचर्चा के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय, कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अमृत सरोवर स्थलों में ध्वजारोहण के आयोजन के साथ ही राष्ट्रीय गान किया गया। इसमें ग्रामीणों की सहभागिता के साथ आमजन द्वारा गांव के मुख्य मार्गाे से होते हुए अमृत सरोवर स्थलों को शामिल करते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया। आमजनों, समुदाय के सदस्यों और स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक का मंचन आदि सांस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता अभियान के साथ ही स्वतंत्रता दिवस की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास आदि बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामूहिक परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी परिचर्चा आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के ग्रामीण, स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राएं, स्व-सहायता समूह और स्थानीय कर्मचारियों आदि सहित सभी हितग्राहियों शामिल हुए।
स/क्र

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *