
जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे, के निर्देशानुसार एवं गोकुल रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में ’’उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’’ के तहत् 1-7 सितम्बर 2025 राष्ट्रव्यापी साक्षरता सप्ताह के चतुर्थ दिवस एवं रजत जयंती के अवसर पर उल्लास साक्षरता रैली का आयोजन दिनांक 04.09.2025 को सेजस क्रमांक 01 जांजगीर से प्रातः 7ः30 बजे मा. श्री ब्यास कश्यप जी विधायक जांजगीर-चांपा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किये। साक्षरता रैली में स्लोगन एवं साक्षरता से संबंधी नारे भी गंुजे। मा. श्री ब्यास कश्यप ने सभी को उल्लास साक्षरता शपथ दिलाया और अपने उद्बोधन में कहा की सभी पढ़े लिखे व्यक्ति स्वयंसेवी शिक्षक बनके अपने आस-पास के समस्त असाक्षरों को साक्षर बनाने में अपनी सहभागिता निभाये। लोक गायिका सुश्री लक्ष्मी करियारे एवं सुरज के द्वारा स्वागत एवं उल्लास साक्षरता गीत छत्तीसगढ़ी में प्रस्तुति की गयी। श्रीमती विजया सिंह राठौर जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने बताया 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राऐं स्वयंसेवी शिक्षक बनकर 10 असाक्षरों को साक्षर करें तो उन्हें बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस के रूप में माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड रायपुर के द्वारा दिया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में बी.पी.साहू. प्राचार्य डाइट ने अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पारिया मैडम प्राचार्य सेजस क्र. 01, एल. के. पाण्डेय उप प्राचार्य डाइट, क्रिड़ा अधिकारी प्रेम लाल पाण्डेय, भुनेश्वर जायसवाल प्रकोष्ठ प्रभारी, गोपेस साहू, एस. के. राठौर, प्रतिमा साहू, सुरेश साहू, सुनील पटेल लेखापाल, अविनाश कुमार पटेल, श्रीमती गणेशी बाई यादव सहित डाइट एवं सेजेस नंबर 01 के समस्त शिक्षक-शिक्षिका एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित शामिल रहेें। मंच संचालन श्री दीपक यादव के द्वारा किया गया।



