Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorizedछत्तीसगढ़बिलासपुर

चाकूबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिलासपुर महानगर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर के दयालबंद भाग द्वारा रेलवे क्षेत्र स्थित भारत माता स्कूल, बिलासपुर में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर ध्यानाकर्षण किया गया है।
विद्यालय परिसर में भारत माता की फोटो/प्रतिमा का अभाव, हाल ही में हुई चाकूबाजी जैसी गंभीर घटना, तथा एक ऐसी महिला शिक्षिका का वर्तमान में सेवा में पाया जाना, जिन्हें पूर्व में निलंबित किया जा चुका है, ये सभी घटनाएँ विद्यालय में बढ़ती अराजकता, असुरक्षा एवं प्रशासनिक लापरवाही को स्पष्ट रूप से उजागर करती हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री अतिंद्र दीवान स्पष्ट तौर पे मांग की है—
विद्यालय परिसर में भारत माता की फोटो तत्काल स्थापित की जाए।
चाकूबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
निलंबित शिक्षिका के मामले में विद्यालय प्रशासन द्वारा तत्काल व कठोर निर्णय लिया जाए।
एबीवीपी ने विद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही ठोस एवं प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो विद्यार्थी परिषद को बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री एवं विभाग संयोजक हिमांशु कौशिक,बिलासपुर महानगर मंत्री अतिंद्र धर दीवान सहित
आयुष तिवारी, महानगर सह मंत्री प्रणव गौतम, वैष्णवी परसाई, अजय दुबे, रिशु साहू, भाग संयोजक नैतिक नामदेव, भाग मंत्री विपुल अग्रवाल, राहुल चौहान, सुधांशु यादव, मानसी तिग्गा, राशि मिश्र, तनाज मिर्ज़ा, राजन शुक्ला, तनिषा गौतम, अजय पांडेय, उत्तम चौहान, देवेश शर्मा, माधव शर्मा, कबीर करिहर, निखिल यादव, वेदांत राव, प्रणव सिंह तोमर, देवांशू पांडेय, तेजस्वी साहू एवं महानगर व प्रांत के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *