Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अपराधछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रतनपुर -नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को पाली, जिला कोरबा से सकुशल बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमीत कुमार यादव, पिता राजकुमार यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी दोनासागर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31/12/2025 को पीड़िता की मां द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 29/12/2025 को उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के निर्देशन में आरोपी एवं नाबालिग की पतासाजी शुरू की गई।
पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग बालिका पाली, जिला कोरबा में है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर पाली रवाना की गई, जहां से आरोपी सुमीत कुमार यादव के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया।
पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी ने जबरदस्ती उसे भगाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि दिनेश तिवारी, आरक्षक पवन ठाकुर एवं महिला आरक्षक अनिषा कश्यप की विशेष भूमिका रही।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *