
खबर संजय सोनी
रतनपुर- समीपस्थ ग्राम बर्दवार में आयोजित श्री 11 कुंडीय श्री शिव महारुद्र यज्ञ एव संगीतमय भागवत कथा के प्रथम दिन विशाल भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमे माताएं बहनें सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुई,वही सैकड़ों की संख्या में साधु संतो ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी,
आयोजन के संबंध में ग्राम बर्दवार के भास्कर साहू जी अध्यक्ष आयोजन समिति/पूर्व सरपंच ने बताया की पहली बार हुई इस तरह की भव्य आयोजन हो रहा है जिसमे हजारो श्रद्धालुओं का भीड़ कलश यात्रा हेतु उमड़ी रही,जिसमे विभिन्न प्रदेश से आये हुए संत समाज बड़े बुजुर्ग माताओ बहनों के साथ ही युवा साथियों व आस पास के गांव के लोग एवं जनप्रतिनिधि गण भी शामिल हुए , आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाश चंद साहू जी बिलासपुर तहसीलदार व श्रीमती जयकुमारी प्रभु जगत जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे,भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाए यज्ञ कथा स्थल से पूरा ग्राम भ्रमण करते हुए घोघ नदी के तट से जल उठाकर पुनः यज्ञ कथा स्थल तक पहुंचे जहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ,



