Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 150 बोरी अवैध धान जप्त, माजदा वाहन पकड़ा

रतनपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 कट्टी धान से भरे एक माजदा वाहन को जप्त किया है। धान खरीदी से संबंधित कोई भी वैध बिल अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने चोरी की मशरूका होने की आशंका के आधार पर यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रतनपुर को सूचना मिली थी कि माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BV 6881 का चालक ग्राम खरगहनी (थाना कोटा) से अवैध रूप से धान लेकर ग्राम तेंदुभाठा (थाना रतनपुर) की ओर कृषि उपज मंडी में बेचने जा रहा है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ग्राम बारीडीह मेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा।
वाहन चालक ने अपना नाम रामेश्वर ध्रुव पिता प्यारेलाल ध्रुव, उम्र 37 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर बताया। जांच के दौरान चालक द्वारा माजदा में लदे 150 बोरी धान के संबंध में कोई भी वैध खरीदी-बिक्री दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
इस पर पुलिस ने BNSS की धारा 106 के प्रावधानों के तहत वाहन एवं धान को मौके पर ही जप्त कर विधिवत कार्रवाई की। मामले की सूचना तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को दी गई, जिनके द्वारा मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *