Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

रतनपुर

कापाटी रत्नेश्वर मुक्तिधाम में शवदाह गृह , सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया

रतनपुर, करैहापारा, बेदपारा अंतर्गत पहाड़ी किनारे के श्मशान घाट में शवदाह गृह का भूमिपूजन नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे,वार्ड पार्षद हकीम मोहम्मद के द्वारा किया गया। 5 लाख की राशि से निर्मित की जाने वाली इस शवदाह गृह के लिए लंबे समय से मोहल्ले वासियों की मांग थी। इस शवदाह गृह की लम्बाई 26 फुट एवं चौड़ाई 16 फुट होगी। लगभग 8000 से अधिक आबादी वाले नगर के सबसे बड़े मोहल्ले के एक तिहाई आबादी का यह अंतिम क्रीड़ स्थल है। लगभग साढ़े छः एकड़ भूमि में फैला यह श्मशान घाट बेजाकब्जा धारियों के कारण धीरे-धीरे संकुचित होते जा रहा है। इसका सीमांकन कर रकबा को सुरक्षित किया जाना अत्यावश्यक है।

इस भूमिपूजन के अवसर पर वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद हकीम मोहम्मद, वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद पति संतोष प्रजापति, पूर्व पार्षद प्रेमलता तंबोली, नगरपालिका के सब इंजीनियर गणेश नामदेव, मुख्य लिपिक विजय बिसेन सहित मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों में रामेश्वर धीवर,सुरेन्द्र कश्यप, नारायण धीवर, सोनू तंबोली, प्रमोद कश्यप, नानू कश्यप, देवेश कश्यप आदि उपस्थित थे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *