Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर में सूर्यवंशी समाज ने मनाया भोजली तिहार, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया ‘पर्वत दान स्मृति चिन्ह’ का भूमिपूजन

रतनपुर- सूर्यवंशी समाज द्वारा आयोजित भोजली तिहार कार्यक्रम आज रतनपुर में हर्षोल्लास एवं सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान विधायक मद से घोषित “पर्वत दान स्मृति चिन्ह” निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

भोजली तिहार के अवसर पर समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया और सामाजिक एकता, भाईचारे एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। विधायक अटल श्रीवास्तव के आगमन पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।

“पर्वत दान स्मृति चिन्ह” के निर्माण को समाज की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है। भूमिपूजन के साथ इसके निर्माण कार्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, एल्डरमैन दिनेश प्रभाकर, शीतल जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर, समेत सूर्यवंशी समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *