Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

26.18 करोड़ के सिंचाई कार्यों का भूमि पूजन, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे मौजूद

बिलासपुर जिले में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वीकृत 26 करोड़ 18 लाख 23 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यों का शुभारंभ किया।

oplus_0

इन कार्यों के अंतर्गत विकासखण्ड कोटा में खारंग जलाशय की बांयी तट नहर का सुदृढ़ीकरण एवं संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। साथ ही मस्तुरी विकासखण्ड में मोहरा शाखा नहर, कर्रा शाखा नहर, बरेली माइनर एवं देवरी माइनर की लाईनिंग व मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
इसी प्रकार विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत अकलतरी जलाशय के शीर्ष कार्य, नहर जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, खारंग जलाशय के स्पील चैनल शुटफॉल पर प्रोटेक्शन वॉल निर्माण तथा लखराम एनीकट के डाउनस्ट्रीम फ्लोर की मरम्मत कार्य भी शामिल हैं।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि इन सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी, कृषि उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *