Breaking
Instagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

छत्तीसगढ़जांजगीर

हायर सेकण्ड्री किरारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

किरारी – शासकीय हायर सेकण्ड्री विद्यालय किरारी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक रमेश चंद्र श्याम ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
विद्यालय की प्राचार्य अंजूला सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में तनाव नहीं रहता और वे मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम सरपंच अशोक कश्यप ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजनों से ग्राम की छिपी हुई प्रतिभाएँ सामने आती हैं, जिससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
ग्राम के पत्रकार कमल कश्यप ने छात्र प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए कहा कि विद्यालयों में सांस्कृतिक गतिविधियाँ अनिवार्य हैं, क्योंकि यही गतिविधियाँ बच्चों के व्यक्तित्व को निखारती हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष कश्यप, शशिकांत दीवान एवं अनुरंजिता सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्य अंजूला सोनी ने किया।
इस अवसर पर सीता कुर्रे दीपक भानू, गोपाल नागदेव, करुणा यादव, नीलिमा दूबे, उपासना शर्मा, रजनी पांडे, बेहुला शर्मा, , गोपेन्द्र पटेल, गोपेश पाटले, रश्मि वारे, भूपेन्द्र कंवर, पंचराम यादव, कुंभकार सर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *