Breaking
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने वाली विवेचना पर कोर्ट की मुहर, आरोपी को आजीवन कारावासनशे के खिलाफ युवा बनें जनआंदोलन का नेतृत्वकर्ता : उप मुख्यमंत्री अरुण सावघर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, रतनपुर पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तारनकली पनीर एवं डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधअटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों पर खरी नहीं उतरी, उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबितडोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल, श्री तोखन साहू का भव्य जनअभिनंदनसरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

छत्तीसगढ़

थाना कसडोल पुलिस ग्राम ठाकुरिया में चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी द्वारा सोने चांदी का आभूषण एवं नगदी किया गया था चोरी
आरोपी को गिरफ्तार का उसके कब्जे से सोने चांदी का आभूषण सहित कुल ₹26,000 का सामान किया गया बरामद

दिनांक 16.08.2024 को प्रार्थी रामकृष्ण निवासी ग्राम ठाकुरदिया द्वारा थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15 एवं 16.08.2024 की मध्य रात्रि कोई अज्ञात चोर, घर का दरवाजा को खोलकर आलमारी में रखे सोने, चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 323/2024 धारा 331(4) 305(अ) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट दर्ज होते ही *थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश मिश्रा, प्रआर. द्वारिका रात्रे, आरक्षक प्रताप बंजारे, चमन मिथलेश, मृत्युजय महिलांगे की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गांव के ही संदेही भुवनेश्वर को हिरासत* में लिया गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रार्थी के मकान में अंदर प्रवेश कर, अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी पैसों को चोरी करना स्वीकार किया गया। साथ ही उसके द्वारा चोरी के समान को गांव के पास बने स्टापडैम में छिपा कर रखना बताया। तत्पश्चात *प्रकरण में आरोपी के कब्जे से चोरी का सातफर वाला सोने की माला, एकफर वाला सोने की माला, 04 नग चांदी का पायल व बिछिया व नकदी रकम ₹2000 को बरामद* किया गया है। आरोपी से *सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम सहित चोरी का कुल ₹26,000 कीमत मूल्य का सामान बरामद करने में सफलता मिली है*। आरोपी को आज दिनांक 17.08.2024 को विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- भूनेश्वर उम्र 21 साल निवासी ग्राम ठाकुरदिया थाना कसडोल

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *