Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशरतनपुरराजनीति

अमित जोगी ने रतनपुर में भरी हुंकार, भारी भीड़ देख बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ी चिंता

अमित जोगी ने रतनपुर में भरी हुंकार, भारी भीड़ देख बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ी चिंता

शुक्रवार को कोटा विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर रेणु जोगी की विशाल जनसभा रतनपुर में हुई। इसमें अमित जोगी ने शिरकत की और उन्होंने ठेठ छत्तीसगढ़ी में जनता को संबोधित किया।

अमित जोगी ने अपने अंदाज में कहा कि बाघ बाघ कहत हे संगी, बाघ कहाँ ले आये रे…अउ बाघ ढिलागे जोगी के त लबरा कहाँ लुकाये रे….इसके बाद लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया।

अमित जोगी ने स्वर्गीय अजीत जोगी और रेणु जोगी के प्यार पर बात करते हुए बताया कि वे एकदूसरे से बेहद प्यार करते रहे लेकिन उनका दूसरा रिश्ता कोटा विधानसभा की जनता से है। डॉक्टर रेणु जोगी ने 18 साल तक कोटा विधानसभा क्षेत्र की जनता की दिनरात सेवा की है।

अमित जोगी ने मंच से विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग अजीत जोगी जी को मरा मान रहे हैं उन्हें इस सभा में मौजूद जनता को देखना चाहिए। जिसमें अजीत जोगी आज भी जिंदा हैं। अपने संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कोटा क्षेत्र की जनता ने हमारी मां डॉक्टर रेणु जोगी को बेहद प्यार दिया है। और उन्हें विधायक बनाकर भेजा। उन्होंने दोहराया कि कोटा की जनता ने जो प्यार अजीत जोगी और रेणु जोगी को दिया है उसका कर्ज वे सात जन्मों तक नहीं चुका सकते।

बाहरी प्रत्याशियों पर भी अमित जोगी ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 480 किलोमीटर दूर से चुनाव लड़ने आ रहे है, बिलासपुर शहर से आ रहे हैं। उन्हें कोटा से प्रत्याशी नहीं मिला। उन्होंने भीड़ से पूछा कि आपको जोगी की पत्नी को चुनना है, अमित की मां को चुनना है या बाहरी लोगों को चुनना है।

अमित जोगी ने कहा कि मेरी पार्टी की लड़ाई भाजपा-कांग्रेस से नहीं है। उनका सम्मान है लेकिन मेरी लड़ाई केवल और केवल भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है। क्योंकि आज भी सबसे अमीर धरती में सबसे गरीब लोग रहते हैं। मेरे पिताजी साल 2003 में गरीबों के लिए पेंशन योजना शुरू किए थे। 22 साल बाद महंगाई बढ़ गई है लेकिन पेंशन नहीं बढ़ाया गया।

मेरा परिवार सिर्फ 3 लोगों का नहीं है मेरा परिवार छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता है। मैं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया हूँ कि जिस दिन छत्तीसगढ़ में दिल्ली के नेताओ के बजाय आपके बेटे की सरकार बनेगी तो मैं दस कदम उठाऊंगा और जनता की गरीबी दूर होगी। यदि मैं अपनी बात से मुकर गया तब आप केस कर सकते हैं। लेकिन मैं 100 रुपये के स्टैम्प पेपर पर लिख कर दिया। और कांग्रेस 10 रुपये के स्टैंप पर नहीं लिख कर दे सकती।

राज्य में कांग्रेस की वादाखिलाफी के मुद्दे पर अमित जोगी ने कहा कि पांच साल के भूपेश बघेल की सरकार ने शराबबंदी के नाम पर महिलाओं को ठगा। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर ठगा है। उसका नाम है ठगेश बघेल , सबको लुटा है और ठगा है। मेरे पिताजी ने ठगेश बघेल का नामकरण किया है। जोगी ने फिर एक दोहा बोला: राम राज म दूध मिलय, कृष्ण राज म घी, ठगेश राज म दारू मिलय गोबर बेंच के पी….

अमित जोगी ने जोगी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर विस्तार से जानकारी दी। और स्वर्गीय अजीत जोगी के कार्यकाल को याद किया। जब वे राज्य के मुख्यमंत्री थे।

अमित जोगी ने यह भी दोहराया कि उनकी सरकार किसानो को धान का 4 हजार रुपये मूल्य देगी। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। जोगी को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी थी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *