Breaking
महामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्तामहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रथम एजुकेशन संस्था की पहल, तीन दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर, – पोषण माह 2026 के अंतर्गत “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना को साकार करते हुए ग्राम पंचायत लखराम में आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी, अभिभावकों में पोषण संबंधी जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति समुदाय की सहभागिता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में डॉ. रश्मि जितपुरे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों एवं अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, रोगों से बचाव तथा आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। बच्चों की वृद्धि एवं विकास की नियमित निगरानी तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के महत्व के बारे में भी अभिभावकों को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती रुक्मणी साहू ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं सुपोषित भविष्य पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों एवं अभिभावकों से आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं का नियमित लाभ लेने और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

सुपरवाइजर श्रीमती बिंदु सिंह ने पोषण माह के उद्देश्यों एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से संचालित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी तथा माताओं एवं अभिभावकों को बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

योग प्रशिक्षक श्री रामेश्वर बरगाह द्वारा बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों को सरल योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित अभ्यास कराया गया। उन्होंने नियमित योग को बच्चों की शारीरिक सक्रियता, एकाग्रता एवं मानसिक प्रसन्नता के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी 2 की कार्यकर्ता हर बाई यादव एंड मनोरमा श्रीवास,एवं सहायिका, अभिभावक, बच्चे तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ बालक, सुपोषित परिवार और जागरूक समुदाय के निर्माण का संदेश दिया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *