
बिलासपुर – थाना सीपत क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के मामले में चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी में रतनपुर के साईं ज्वेलर्स, बड़ीबाजार के संचालक संतोष सोनी की सजगता और पुलिस सहयोग महत्वपूर्ण साबित हुआ।
पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी के गहने बेचने के लिए साईं ज्वेलर्स पहुंचा था। संदिग्ध गतिविधि को भांपते हुए दुकान संचालक संतोष सोनी ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, जिससे चोरी की घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे और चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी में सफलता मिली।
बिलासपुर पुलिस ने संतोष सोनी की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक जिम्मेदार व्यापारी के साथ-साथ जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने का परिचय दिया है। उनकी सजगता अन्य व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए भी प्रेरणादायक है।
संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को दें सूचना
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों और सराफा व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस को दें। नागरिकों की सजगता और पुलिस के साथ सहयोग से अपराधों की रोकथाम के साथ अपराधियों तक पहुंचने में भी महत्वपूर्ण मदद मिलती है।
बिलासपुर पुलिस ने कहा— “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।”



