
जांजगीर-चांपा- हाईस्कूल मैदान जांजगीर में 22 से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। चार दिवसीय इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न संभागों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप बस्तर संभाग के नाम रही।
मलखम्ब में बस्तर और बिलासपुर का दबदबा
मलखम्ब 14 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर प्रथम, रायपुर द्वितीय और सरगुजा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में बिलासपुर ने पहला, रायपुर ने दूसरा और सरगुजा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
17 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और रायपुर तृतीय रहे। 17 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर प्रथम, रायपुर द्वितीय और बस्तर तृतीय स्थान पर रहा।
19 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर ने प्रथम, बिलासपुर ने द्वितीय और रायपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में भी बस्तर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और रायपुर तृतीय स्थान पर रहे।
हैंडबॉल में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
हैंडबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर प्रथम, बस्तर द्वितीय और बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में सरगुजा ने प्रथम, बस्तर ने द्वितीय और बिलासपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को भव्य समारोह में पुरस्कृत किया गया।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गरेवाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, पार्षद योगेश चौरसिया और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी राजवाड़े मंचस्थ रहे।
मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया ने कहा कि खेल में खिलाड़ी भावना सबसे महत्वपूर्ण है। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को यादगार बनाया। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती रेखा गरेवाल ने कहा कि जांजगीर शहर का यह सौभाग्य है कि उसे प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों की मेजबानी का अवसर मिला।
आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आकर्षक मार्चपास्ट का नेतृत्व वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक रमेश तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी सी.एस. महतो ने किया।
इस अवसर पर जिला हॉकी संघ अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, जिला हैंडबॉल संघ सचिव डॉ. जितेंद्र तिवारी, सोनू जायसवाल, ठा. राजीव सिंह, प्रेमलाल पांडेय, अमित यादव, हेमलता शर्मा (APC), ए.बी.ई.ओ. पुष्पा कोरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव एवं शिक्षिका श्रीमती प्रियंवदा गौरहा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद तिवारी, अशोक साहू, केशव साहू, अखिलेश, रामकृष्ण तिवारी, गौरी साहू, धनमत महंत सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



