Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़बस्तर

बस्तर में गोंचा महापर्व का शुभारंभ, भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक; 15 दिन रहेंगे अनासर, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा

जगदलपुर- बस्तर दशहरे के बाद क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े धार्मिक आयोजन गोंचा महापर्व की शुरुआत सोमवार से विधि-विधान के साथ हो गई। रियासतकालीन परंपरा के अनुसार महापर्व का शुभारंभ चंदन यात्रा से किया गया। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के 22 विग्रहों का इंद्रावती नदी के पवित्र जल, पंचामृत और चंदन से जलाभिषेक किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए देवस्नान के बाद भगवान जगन्नाथ अब 15 दिनों के अनासर (अनवसर) काल में रहेंगे। इस अवधि में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में भगवान के दर्शन बंद रहेंगे। मान्यता है कि देवस्नान के बाद भगवान अस्वस्थ हो जाते हैं और विश्राम करते हैं।
इसके बाद 15 जुलाई को नेत्रोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान के पुनः दर्शन शुरू होंगे। वहीं 16 जुलाई को श्री गोंचा रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए भक्तों को दर्शन देंगे।
बस्तर में 619 वर्ष पुरानी यह परंपरा आज भी जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निभाई जाती है। गोंचा महापर्व बस्तर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख उत्सव माना जाता है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *