Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़भिलाई

सीकेएनकेएच फाउंडेशन के समाज कल्याण विभाग की नई पहचान बन रहीं नेहा प्रजापति

भिलाई। “चलो कुछ न्यारा करते हैं” फाउंडेशन के समाज कल्याण विभाग में नेहा प्रजापति की पहचान लगातार सशक्त होती जा रही है। हाल ही में फाउंडेशन के संचालक मंडल के महासचिव प्रीतेश तिवारी ने अपने बयान में समाजसेवी नेहा प्रजापति के कार्यों की सराहना करते हुए यह बात कही।
उन्होंने बताया कि भिलाई, छत्तीसगढ़ की निवासी एवं स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, भिलाई की शोधकर्ता नेहा प्रजापति को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान को देखते हुए फाउंडेशन ने समाज कल्याण विभाग की निर्देशिका नियुक्त किया है। प्रीतेश तिवारी ने कहा कि नेहा प्रजापति जैसी मेहनती, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता को संस्था के प्रमुख विभाग की जिम्मेदारी सौंपना गर्व का विषय है।
नेहा प्रजापति के नेतृत्व में संस्था ने वर्ष 2026 में तीन महत्वपूर्ण सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। इन कार्यक्रमों से बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ प्राप्त हुआ और सामाजिक चेतना को मजबूती मिली।
अंत में प्रीतेश तिवारी ने नेहा प्रजापति को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग और अधिक ऊर्जा, समर्पण तथा प्रभावशीलता के साथ समाजहित में कार्य करता रहेगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *