Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

होली को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहे पर चेकिंग अभियान तेज

बिलासपुर-  होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व अधिकारी तैनात रहे। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

78 पेट्रोलिंग वाहन और 37 बाइक टीम तैनात

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शहर में 78 पेट्रोलिंग वाहनों को तैनात किया गया। प्रत्येक वाहन में एक अधिकारी के साथ छह-छह जवान मौजूद रहे। इसके अलावा 37 बाइक पेट्रोलिंग टीम भी सक्रिय रही, जिनमें दो-दो जवान लगातार गश्त करते रहे। भीड़भाड़ वाले बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की सतत मौजूदगी रही।

एसएसपी ने देर रात तक किया निरीक्षण

एसएसपी रजनेश सिंह के साथ एएसपी पंकज पटेल, प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन समेत राजपत्रित अधिकारियों ने मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। होलिका दहन के दौरान अधिकारियों ने रात दो बजे तक शहर के सभी चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, होलिका दहन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सभी स्थानों पर हालात सामान्य और नियंत्रण में रहे।

128 आदतन बदमाश गिरफ्तार

होली के मद्देनजर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 128 आदतन निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके अलावा 36 आदतन अपराधियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 129 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा।

337 व्यक्तियों को बाउंड ओवर

जिलेभर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 337 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 126 और 135 के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई। साथ ही 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 के तहत कार्रवाई की गई। एएसपी पंकज पटेल के अनुसार यह कार्रवाई एहतियात के तौर पर की गई।

22 हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार

जिले में अलग-अलग स्थानों पर 22 आरोपियों को आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं, आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब के 64 मामलों में कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक नशाखोरी और अवैध हथियारों पर विशेष निगरानी रखी गई।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *