भारत उत्थान न्यास ने डॉ. अलका यादव को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी
बिलासपुर जांजगीर चाम्पा- भारत उत्थान न्यास द्वारा डॉ. अलका यादव को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में न्यास के केंद्रीय कार्यालय द्वारा 2 मार्च 2026 को दायित्व घोषणा-पत्र जारी किया गया।
जारी पत्र के अनुसार डॉ. अलका यादव, जो कि विष्णुकांत महाविद्यालय, जरहागांव (लोरमी), जिला मुंगेली में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं, को आगामी घोषणा तक भारत उत्थान न्यास के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। न्यास ने उनसे संगठन के उद्देश्यों के प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।
भारत उत्थान न्यास की ओर से जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि डॉ. यादव अपने अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से संगठन को प्रदेश में नई दिशा प्रदान करेंगी तथा सामाजिक एवं लोक संस्कृति एवं साहित्यिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
इस नियुक्ति पर शिक्षाविदों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ. अलका यादव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं



